रामानुजगंज। रामानुजगंज आईपीएस विमल कुमार वैश्य ने रामानुजगंज स्थित 12वीं बटालियन के सेनानी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पूरे बटालियन परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन, बेहतर कार्य संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही बटालियन की गतिविधियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने पत्नी के साथ मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Wednesday, May 20
आईपीएस विमल कुमार ने पदभार ग्रहण किया
Previous Articleकुपोषण, बाल विवाह रोकथाम, आंगनबाड़ी संचालन पर विशेष फ ोकस
Next Article डीपीएस बालको के मेहुल जिले के टॉपर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

