कांकेर: थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र से नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से IED समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की और एक प्रेशर कुकर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन, बीएसएफ डीआईजी और कांकेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। लगातार सर्चिंग के दौरान डोमांज, आमाकोल और गट्टाकाल के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में यह बरामदगी हुई।
बरामद सामग्री में 50 बीजीएल सेल, 2 प्रेशर कुकर IED (लगभग 5 किग्रा और 3 किग्रा), 2 पाइप IED, पेट्रोल बम, बिजली वायर और कॉर्डेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने एक IED को मौके पर ही मानक प्रक्रिया के तहत निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए छिपाकर रखी गई थी। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी संभावित घटना को टाल दिया गया। संयुक्त टीम में बीएसएफ और डीआरजी के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है ताकि अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच की जा सके।
What's Hot
Saturday, June 13
कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सल डम्प बरामद, IED समेत भारी विस्फोटक सामग्री मिली
Previous Article100 करोड़ निवेश घोटाले में भगोड़े निदेशकों पर नए आरोप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

