What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। कोरबा जिले के सिरकी खुर्द की अंजू चौहान को बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से एमबीबीएस की डिग्री मिल गई है । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत लोडिंग इंस्पेक्टर मनीराम चौहान की सुपुत्री अंजू चौहान ने स्थानीय शिक्षा दीपिका से प्राप्त की । उनकी सफलता में कई समीकरण प्रभावी रहे । अंजू की उपलब्धि से ग्राम पंचायत सिरकी खुर्द गांधीनगर में खुशी है। कोयला कंपनी के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता जाता है और कहा की कर्मचारी कल्याण के लिए जो नीति हमने बना रखी है उसके काफी अच्छे…
कोरबा। जिले की एसईसीएल कोयला खदानों में स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार देने का आरोप लगातार लगता रहा है,इसके अलावा एच पी सी रेट नहीं देना, 8 घंटे का बजाय 12 घंटे काम लेते हुए कामगारों के शोषण जैसे अनेकों आरोप ठेका कंपनियों पर लगते रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ( अधिवक्ता) ने आज भूविस्थापितों के साथ मिलकर गेवरा खदान में एक ठेका कंपनी का काम रुकवा दिया। इससे पहले उन्होंने एस. ई. सी. एल. गेवरा प्रबन्धन को स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ठेका कंपनी के काम…
कोरबा। भारत सरकार ने देश भर में प्राचीन संपदा और विरासत को लोगों के सामने लाने के लिए पांडुलिपी सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया है। पावर और एल्युमिनियम हब कोरबा जिले में यह सर्वेक्षण कई मायने में खास बन गया। जबकि यहां लोगों के पास से हजारों वर्ष पहले की पांडुलिपी मिली। ऐसा तब संभव हुआ जब कई पीढिय़ों ने उसे सहेज कर रखा। कोरबा जिले में कल्चुरी राजाओं का शासन नवमी से लेकर ग्यारहवीं सदी में रहा। तुमान के शिव मंदिर से लेकर चैतुरगढ़ क्षेत्र की धरोहर उनके कालखंड की है। जबकि इसी कालखंड के आसपास विक्रमादित्य द्वितीय ने पाली…
प्रधानमंत्री की अपील से लोगों को मिल गए थे संकेत कोरबा। जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने कहा कि स्थिति सामान्य है, पब्लिक बिल्कुल न घबराएं। इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 3.14 रुपए और डीजल पर 4 रुपए से ज्यादा की बढ़ोत्तरी प्रति लीटर पर की है। सरकारी दावों के बावजूद कुछ पंपों में आसानी से पेट्रो पदार्थ प्राप्त हो रहा है तो कहीं ड्राइनेस की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। जिले में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कुल 104 पेट्रोल पंप संचालित हैं।…
कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के जटगा रेंज में 48 की संख्या में हाथी मौजूद हैं। हाथियों ने क्षेत्र में स्थित मेड़उड़ पहाड़ को बसेरा बना लिया है। जिनमें से 17 हाथी काफी उत्पाती श्रेणी के हैं। ये हाथी हर रोज झुंड से अलग होकर पहाड़ से नीचे उतरते हैं और कभी जटगा तो कभी धोबघट गांव में पहुंचकर वहां ग्रामीणों द्वारा बाड़ी में लगाए गए सब्जी के पौधों तथा खेत में धान की रबी फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद वापस पहाड़ पर चढ़ जाते हैं।…
कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी) प्रबंधन के खिलाफ भू-विस्थापित मजदूर संघ का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। पांचवें वेतन समझौते और 70 हजार रुपये एक्सग्रेसिया बोनस को लेकर संघ ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी, कर्मचारियों को गुमराह करने और श्रम कानूनों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। संघ ने सहायक श्रमायुक्त को सौंपे पत्र में कहा है कि 4 अक्टूबर 2025 को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में स्पष्ट सहमति बनी थी कि वर्ष 2025 का एक्सग्रेसिया बोनस 31 मार्च 2026 तक पांचवें वेतन समझौते के साथ दिया जाएगा। लेकिन समय गुजरने के बाद भी प्रबंधन ने न तो…
कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण का प्रभावी अभियान बनकर उभरा है। शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन कोरबा द्वारा भी जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम केराकछार निवासी वृद्ध कृषक…
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा रविवार को कोरबा स्थित अप्पू गार्डन वाटर पार्क में पारिवारिक मिलन एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारों ने वाटर पार्क में स्विमिंग और विभिन्न वाटर एक्टिविटीज का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर एवं सहसचिव रायसिंह दिलबाग सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, राजकुमार पटेल, दिलीप यादव, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, अनिल गिरी, विजय, ओमकार,…
कोरबा। छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल,त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सोच का परिणाम है कि अब आय,जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सेवा सेतु अन्तर्गत उपलब्ध सेवाओं का…
कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय की मंशा के अनुरूप कोरबा जिले में 01 मई से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम केराकछार में 10 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर के साथ जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए और विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य एवं सरपंच उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कुल 641 आवेदन…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
