जांजगीर। जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। चांपा के घठोली चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा बायपास पर छोटा हाथी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाराद्वार के ग्राम सरहर निवासी आकाश पटेल (22) अपनी बाइक से चांपा आया था।
सुबह करीब 10 बजे वह घठोली चौक की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रशांत पटेल और चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सहायता राशि का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Wednesday, May 20
घटोली चौक में हादसा, युवक की मौत होने पर शव के साथ प्रदर्शन
Previous Articleअंजू को मिली एमबीबीएस की उपाधि
Next Article अब टूटी नींद, अवैध खनन परिवहन पर की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

