एमसीबी, जनकपुर। गुरुवार को स्टेट बैंक से लगभग 20 मीटर की दूरी पर सडक़ किनारे खड़ी कार का शीशा तोडक़र सवा चार लाख रुपए चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दिया। दिन दहाड़े चोरी के इस घटना की जानकारी होते ही नगर में हडक़ंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस ने मौका निरीक्षण एवं सीसी कैमरा से संदेहियो की पहचान कर लेने का दावा करते हुए तलाश में जुट गयी है। इधर एमसीबी पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों पर 05 हजार का इनाम घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई चोरी के मामले में प्रार्थी ध्रुव यादव, निवासी ग्राम खिरकी, थाना कोटाडोल जिला एमसीबी के रिपोर्ट पर थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 305 (ब)(ग) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की धर पकड़ व गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित किया गया है। प्रार्थी ध्रुव यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जनकपुर शाखा से 4,25,000/- रुपए (चार लाख पचीस हजार रुपए) निकालकर अपनी कार की सामने वाली सीट में रखा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा कार का कांच तोडक़र रकम चोरी कर ली गई। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर ली जिनमें पहला पिंटू यादव पिता मोहन यादव निवासी न्यूटोला, जुबलीगंज वार्ड नं. 01 थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) दूसरा सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर पिता रामश्याम निवासी भेलगांव थाना अनूपपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, किन्तु समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों के तहत यह घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देगा, उसे 05 हजार रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने के लिए संपर्क नंबर पुलिस अधीक्षक एमसीबी- 9479194855 पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर-9425244662 थाना प्रभारी जनकपुर – 7747908484 पुलिस कंट्रोल रूम एमसीबी- 9479160180 जारी किया गया है।
Wednesday, May 20
स्टैट बैंक के पास खड़ी कार का शीशा तोडक़र 4 लाख रूपए पार किये चोरों ने
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

