एमसीबी, जनकपुर। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी परिक्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार, तेंदुपत्ता भुगतान, ग्रामीणों के शोषण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय केल्हारी का घेराव कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार, ग्रामीणों के शोषण, तेंदूपत्ता भुगतान में देरी तथा भालू हमले के पीडि़तों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि साठ हजार महुआ पेड़ लगाने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। ट्री गार्ड निर्माण में भी अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने के बजाय मात्र 1500 रुपये देकर खानापूर्ति की गई। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भाजपा के एजेंट की तरह काम करना बंद करें। यदि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि भालू हमले से प्रभावित परिवारों को राहत देने के बजाय वन विभाग महुआ पेड़ और ट्री गार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि गरीबों और ग्रामीण जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसी भी विभाग में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने तेंदूपत्ता का लंबित भुगतान तत्काल करने और भालू पीडि़त परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की साथ ही वन विभाग गरीब ग्रामीणों की झोपडिय़ों को तोडऩे का कार्य कर रहा है, जबकि उन्हीं लोगों को मूलभूत सुविधाएं और अधिकार देने में विफल साबित हो रहा है। ग्रामीणों को भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि यह प्रक्रिया सरल और सुगम होनी चाहिए। मजदूरों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, उन्होंने कहा कि मांगे यदि शीघ्र पूरी नहीं होगी तो हम इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी, जिला महामंत्री रफीक मेमन, ओम प्रकाश गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह, जिला प्रवक्ता भावेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण रामनरेश पटेल, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मकसूद आलम, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलिमा शामल, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, कासिम अंसारी, राजकुमार पुरी, शोभन सिंह, एहतराम अख्तर, नजरयूस एक्का, संदीप द्विवेदी, विमल हितकर, रामलाल सिंह, जैनुद्दीन, इमामुद्दीन, पिंटू भास्कर, राजा पांडे, शुभकरण सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Hot
Thursday, August 20
भ्रष्टाचार व ग्रामीणों के शोषण को लेकर कांग्रेस ने केल्हारी वन विभाग कार्यालय का किया घेराव
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

