भोपाल, १५ मई ।
भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकडक़र पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसके बावजूद भीड़ जुटाना, हंगामा करना, रैली-प्रदर्शन करना और ऐसे बयान देना, जिससे शहर की शांति भंग होने की आशंका हो, कानून का उल्लंघन है। पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर तिवारी ने ऐसा बयान दिया था जिससे शहर का माहौल खराब हो सकता था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। 10 मई की रात होटल में युवक की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के विरोध में मंगलवार रात पुराने शहर के इकबाल मैदान के पास बड़ी संख्या में एक समुदाय विशेष के युवक एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बिना अनुमति भारी संख्या में जुटने के मामले में कोतवाली और अन्य थाना पुलिस ने 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
इस मामले में भी सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के आधार पर की जा रही है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में धर्म विशेष के युवक से जुड़ी घटना के बाद तिवारी ने शहर काजी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। पुलिस का आरोप है कि उनके बयान में वैमनस्यता बढ़ाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे शहर की फिजा खराब होने की आशंका उत्पन्न हुई।
What's Hot
Thursday, June 11
लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर एफआईआर, 11 गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

