What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। कनाडा में शनिवार तड़के एक कैफे पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट में गैंग ने इस हमले का दावा किया और कैफे मालिक के साथ-साथ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी धमकी दी। यह पोस्ट ‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में स्थित ‘चाय सुत्ता बार’ कैफे पर हुई फायरिंग उनकी ओर से की गई है। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास स्थित है।…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षाविद जोरम अनिया और लेखक डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम को शनिवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डा. जोरम अनिया को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों नए सदस्यों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, विभिन्न मुद्दों पर उनका (बालासुब्रमण्यम और अनिया का) व्यापक अनुभव और गहन समझ नीति निर्माण प्रक्रिया को मजबूत करेगी। मुझे विश्वास है…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं का साहस केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि हमारी सेना आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मानवता की सहायता करने में भी अग्रणी रहती है। ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा- ”मुझे यह कहते हुए अपार गर्व महसूस होता है कि जब भी देश या दुनिया में कोई आपदा आती है चाहे वह भूकंप हो, बाढ़ हो, सुनामी हो या फिर कुछ और, हमारे सैनिक तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। युद्धक्षेत्र में साहस दिखाने से लेकर…
भोपाल। अचानक आए बरमूडा ट्रायंगल जैसे बवंडर के बीच मात्र 30 सेकेंड में ही क्रूज जबलपुर के बरगी बांध के जलाशय में समा गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में हादसे का यह कारण सामने आया है। रिपोर्ट में क्रूज को संचालन के लिए फिट बताया गया है। हालांकि, इसके साथ ही यह सवाल बना हुआ है कि जब मौसम अनुकूल नहीं था तो क्रूज क्यों चलाया गया। क्रूज का डूना हैरत का विषय बना हुआ है, क्योंकि दो साल पहले ही इसका रखरखाव कराने का दावा किया जा रहा है। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार…
बालेश्वर। भारत ने ओडिशा के चांदीपुर तट पर शुक्रवार को लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल (एलआर-एएसएचएम) का परीक्षण किया। इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर बताई जा रही है। मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की समुद्री रक्षा क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने डीआरडीओ के विज्ञानियों और नौसेना को इस मिसाइल के परीक्षण के लिए बधाई दी है। एलआर-एसएचएएम को भारत के समुद्री तटों पर तैनात किया जाएगा। मिसाइल से भारतीय तटों से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के युद्धपोत या एयरक्राफ्ट करियर को भी निशाना बनाया जा सकेगा। कम ऊंचाई…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा प्रस्तुत नए 14 सूत्री प्रस्ताव की समीक्षा की बात कही है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि यह प्रस्ताव स्वीकार्य होने की संभावना कम है। ट्रंप का कहना है कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में अपनी कार्रवाइयों के लिए पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। मैं नए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि मैं जल्द ही ईरान द्वारा हमें भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया…
“ज्ञानभारतम” पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के दौरान ग्राम तुमान के 105 वर्षीय बिधून दास महंत एवं 103 वर्षीय जजमान सिंह कँवर ने बताया तुमान का ऐतिहासिक महत्व.. कोरबा . कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक महत्व की प्राचीन पाण्डुलिपियों को बचाने और डिजिटल संरक्षण करने खोज जारी हैं। इस कड़ी में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समन्वयक श्री सतीश प्रकाश सिंह कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम तुमान पहुंचे और ग्राम के बुजुर्गजनों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व राजपरिवार…
कुल्लू। जिला कुल्लू के विधानसभा क्षेत्र आनी में शनिवार शाम भीषण आंधी-तूफान ने कहर बरपाया। उपमंडल आनी के तहत शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो नंबर एचपी 01के- 4621 पर गिर गया। पेड़ गिरने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। इस दुर्घटना में चार महिला अध्यापिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई,…
डिमर्जर के बाद एल्युमीनियम कारोबार में बड़े बदलाव कोरबा, 02 मई 2026 । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), जो वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड का हिस्सा है, ने वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ राजेश कुमार सिंह को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नए सीईओ के रूप में सिंह कंपनी के समग्र प्रचालन, रणनीतिक दिशा और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे। उनके पास विनिर्माण उत्कृष्टता, संयंत्र संचालन और औद्योगिक प्रक्रियाओं में व्यापक अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादन इकाइयों में उत्पादकता, गुणवत्ता और लागत नियंत्रण के क्षेत्र…
जशपुर. आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रथम चरण में भवन क्रमांकन और मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल 2026 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में संपन्न हुआ। तहसीलदार एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि प्राथमिक शाला सरहापानी (ग्राम पतराटोली) में पदस्थ सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इस पर 19 अप्रैल को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
