Author: newsindialive36@gmail.com

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के नरियरा में संचालित जेएसडब्लयू महानदी पॉवर कंपनी में उस वक्त पूरा अमला हरकत में आ गया, जब क्लोरीन लिकेज की सूचना फैली। खबर मिलते ही प्रबंधन की ओर से बचाव एवं मेडिकल टीम के साथ पुलिस एवं प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। दरअसल यहां औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट सिंघीतराई में हुए बॉयलर हादसे के बाद उद्योगों में सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन का अमला अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार 1 मई को श्रमिक…

Read More

जांजगीर-चांपा। नैला बलौदा मार्ग स्थित अंडरब्रिज की बदहाल स्थिति ने एक मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। पानी से भरे गहरे गड्डों के कारण हुई सडक़ दुर्घटना में एक नन्ही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जो पिछले तीन दिनों से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हैरानी की बात यह है कि पीडि़त पिता को अब तक शासन-प्रशासन से अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। यही वजह है कि आए दिन बाइक सवार हादसे…

Read More

सिंघीतराई, सक्ती। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन,…

Read More

श्रम दिवस पर बोले एटक नेता दीपेश मिश्रा कोरबा। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा कि आज भी पूरे विश्व मे श्रम एवं पूंजी के बीच विकास से जुड़ी हिस्सेदारी को लेकर विवाद है उन्होंने आगे कहा कि पूरे दुनिया भर के तमाम देशों मे ग्लोबलाइजेशन के कारण श्रमिकों और पूंजीपतियों के रिश्तों मे जबरदस्त तनाव बढ़ रहा है। मई दिवस के अवसर पर एटक संभागीय कार्यालय कोरबा में कामरेड दीपेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और मजदूर आंदोलन के क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में वर्ष 1991से आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई जिसमें कहा गया…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हीरागढ़, यानी टुरी, इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है। यहां पंच कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ी करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। गांव की गलियों में जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दे रही है। इस महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे पंडित…

Read More

नगर एवं ग्राम निवेश विभाग में नियमों की हो रही है अनदेखी जांजगीर-चांपा। जिले में नगर तथा ग्राम निवेश (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। उप संचालक कार्यालय के जिम्मे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हो रहा है। आरोप है कि इन मामलों में विभाग की निगरानी या तो बेहद कमजोर है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही…

Read More

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर के आंगन में खड़ी एक ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की ऊंची लपटों को देख इलाके में हडक़ंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी वह लोचन सोनी नामक व्यक्ति का है, जो घर के पास ही साइकिल दुकान चलाते हैं और ऑटो भी संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ,…

Read More

इंदौर, बीकानेर, राउरकेला के लिए सीधी सेवा की मांग हो रही अरसे से कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन सहित रेलवे को हर साल 2000 करोड़ से ज्यादा का राजस्व देने वाले कोरबा के मामले में रेलवे का रूख अभी भी सकारात्मक नहीं हो सका है। एसईसीएल की कोयला खदानों से बेइंतहा कोयला लदान कर राजस्व कमाने पर उसका ध्यान टिका है। गिनती के ट्रेन कोरबा को दी गई है और प्रस्तावित ट्रेनों को लेकर अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी है, इससे लोग नाराज हैं। कोरबा जिले में देश के विभिन्न राज्यों के लोग निवासरत हैं और इसलिए इसके साथ…

Read More

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों को पेमेंट स्लीप और एचपीसी दर नहीं मिलने से अक्रोशित सैकड़ों ठेका मजदूरों ने आज सुबह से ही किसान सभा के नेतृत्व में एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया। घेराव को देखते हुए बड़ी संख्या में सीआईएसएफ और पुलिस बल उपस्थित था। चार घंटे घेराव के बाद ठेका कंपनी और एसईसीएल प्रबंधन ने ठेका मजदूरों को मिलने वाले अधिकारों को देने का लिखित आश्वासन दिया, उसके बाद घेराव समाप्त हुआ। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेता प्रशांत झा और दीपक साहू ने बताया कि कोयला खदानों में ठेका मजदूरों को कम…

Read More

कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ आज से उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। यह अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और जन केन्द्रित कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रही है तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रही है।सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना तथा सेवा वितरण प्रणाली…

Read More