जांजगीर-चांपा। नैला बलौदा मार्ग स्थित अंडरब्रिज की बदहाल स्थिति ने एक मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। पानी से भरे गहरे गड्डों के कारण हुई सडक़ दुर्घटना में एक नन्ही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जो पिछले तीन दिनों से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
हैरानी की बात यह है कि पीडि़त पिता को अब तक शासन-प्रशासन से अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। यही वजह है कि आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक परिवार के साथ हुए हादसे में मां की गोद से बच्ची गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। फिलहाल बच्ची का इलाज बिलासपुर में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ध्यान खींचा है। पीडि़त परिवार से जुड़ा एक भावुक संदेश अमेरिका से समाजसेवी डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय तक पहुंचा। इसके बाद डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फेसबुक पोस्ट के माध्यम से तत्काल संज्ञान लेकर मदद करने की अपील की है। अपने संदेश में उन्होंने स्वर्गीय कुमार युधवीर सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि यदि वे आज होते, तो यह बात तुरंत मुख्यमंत्री तक पहुंच जाती। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई कि बच्ची जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेगी। डॉ. पाण्डेय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नैला ओवरब्रिज निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को भी प्रमुखता से उठाया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 वर्षों से इस स्थान पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत में अंडरब्रिज लगातार हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज बन जाता, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था। अब इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह न केवल इस मामले में त्वरित राहत दे, बल्कि स्थायी समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए।
What's Hot
Saturday, June 13
3 दिन से कोमा में मासूम: पिता को नहीं मिली प्रशासन से मदद
Previous Articleवेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं
Next Article जेएसडब्ल्यू में क्लोरीन लीकेज की खबर से हडक़ंप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

