जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के नरियरा में संचालित जेएसडब्लयू महानदी पॉवर कंपनी में उस वक्त पूरा अमला हरकत में आ गया, जब क्लोरीन लिकेज की सूचना फैली। खबर मिलते ही प्रबंधन की ओर से बचाव एवं मेडिकल टीम के साथ पुलिस एवं प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। दरअसल यहां औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था।
गौरतलब है कि सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट सिंघीतराई में हुए बॉयलर हादसे के बाद उद्योगों में सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन का अमला अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर मॉकड्रिल का आयोजन कारखाना मेसर्स- जेएसडब्लू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, ग्राम नरियरा, तहसील-अकलतरा में किया गया। कारखानें में क्लोरीन लीकेज से बचाव हेतु पुलिस दल, कारखाने के फायर टीम, बचाव टीम, मेडिकल टीम व अन्य द्वारा भागीदारी करते हुए मॉकड्रिल/सुरक्षा अभ्यास किया गया, जिसमें कारखाना से एम्बुलेंस, 2 फायर टेंडर तथा न्यूवोको प्लांट से 01 फायर टेंडर पहुंचे थे।
इस दौरान क्लोरिन लीकेज को रोकने हेतु बचाव दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए लीकेज को कंट्रोल किया गया। जिस दौरान एक प्रभावित श्रमिक को रेस्क्यू करते हुये एम्बुलेंस से ईलाज हेतु कारखानें के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर प्राथमिक उपचार व ईलाज कराया जाना अभ्यास में शामिल रहा। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुये, कारखाना प्रबंधन को निरंतर मॉकड्रिल आयोजित करने, क्लोरिन लीकेज, फायर एवं अन्य आपात स्थिति निपटने हेतु सभी सुरक्षा उपायों की व्यवस्था एवं निरंतर उनकी जांच करते रहने हेतु निर्देशित किया गया।
श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर बधाई एवं शुभकामना के साथ मॉकड्रिल कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उक्त मॉकड्रिल में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, अश्वनी पटेल, अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा कारखानें की ओर से प्लांट हेड अश्वनी मित्तल, हेड एचआर अभिषेक शर्मा, देवेन्द्र पण्डा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मॉकड्रिल में न्युवोको विस्टास कार्यों. लिमिटेड, सांई लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Wednesday, May 20
जेएसडब्ल्यू में क्लोरीन लीकेज की खबर से हडक़ंप
Previous Article3 दिन से कोमा में मासूम: पिता को नहीं मिली प्रशासन से मदद
Next Article हाईवे पर लगाया इंटरसेप्टर को, की गई वाहनों की जांच
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

