What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। सुशासन तिहार ने ग्राम धनरास की गृहिणी माधुरी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की मजबूरी झेलती आ रही माधुरी आज बेहद खुश है, क्योंकि शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया गया है। गर्मी, धुआँ और हर दिन लकड़ी जुटाने की चिंता माधुरी के लिए हमेशा से एक बड़ी परेशानी रही। दो छोटे बच्चों और मजदूरी करने वाले पति की देखभाल के बीच लकड़ी से चूल्हा जलाना उनके लिए थका देने वाला काम बन गया था। गैस कनेक्शन के…
कोरबा। कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं, सभी ने इस बात पर जोर दिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े हों, व्यवसायीगण स्वयं अपने वाहन पार्किंग में खड़े करें तथा ई-कार्ट से दुकानों तक पहुंचे तथा पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाया सके। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों सहित पावर…
एक्टिंग की दुनिया में कई सितारे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, लेकिन कुछ कलाकार असफलताओं और निजी संघर्षों का सामना करते हुए टूट भी जाते हैं। हालांकि कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो हर मुश्किल के बाद और मजबूत होकर सामने आते हैं। ऐसी ही हैं रश्मि देसाई, जिन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। रश्मि ने अपने संघर्ष, सपनों, असफलताओं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने को लेकर खुलकर बात की। रश्मि देसाई ने खुद को एक मजबूत सोच वाली सिंगल महिला बताते हुए कहा, मैंने जिंदगी में हमेशा…
गर्मियों में पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसके कारण पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में लू और पानी की कमी के कारण भी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, गर्मियों में कई लोग तले हुए और अधिक तेल वाले खाद्य पदार्थ खाना पसंद करते हैं, जो पाचन के लिए ठीक नहीं होते। आइए जाने कि गर्मियों में पेट की समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं। खान-पान में लापरवाही गर्मियों में खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में सही तरीके और सही समय पर खाना बेहद जरूरी है। दरअसल, गर्मियों में…
कोरिया बैकुंठपुर। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में 30-04-2026 को विद्यालय परिवार द्वारा वरिष्ठ एवं कर्मठ शिक्षक नंद लाल सोनी के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवा वृद्धि उपरांत 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री सोनी की विदाई के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक जितेन्द्र गुप्ता एवं विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने…
एमसीबी/जनकपुर। भरतपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका खुशबू राय को विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान सह शैक्षणिक संप्रवाह 2025 -26 से सम्मानित किया गया। खुशबू राय को यह सम्मान उन्हें भरतपुर ब्लाक में संचालित शासकीय विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण कार्य करने एवं छात्रों को शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करवाने तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य में योगदान के लिए दिया गया है। खुशबू राय द्वारा कक्षा शिक्षण को आकर्षक बनाने के…
कोरिया बैकुंठपुर। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। अब योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी कृषकों को एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक होगा, अन्यथा उन्हें आगामी किस्तों का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिला कृषि विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले में कुल 33,447 सक्रिय हितग्राही हैं, जिनमें से 25,755 किसानों ने फार्मर आईडी पंजीयन पूरा कर लिया है। वहीं 7,688 किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तें प्राप्त नहीं होंगी। कॄषि विभाग ने…
मनेन्द्रगढ़। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही का परिचय दिया है। थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 108/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रार्थी द्वारा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा लंबे समय से अनुचित व्यवहार और दैहिक शोषण किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मामले को गंभीरता…
कोरिया बैकुंठपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कोरिया जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायतों के 11 एवं नगरीय निकायों के 3 स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि क्लस्टरवाइस इस शिविर में करीब 10-14, गांव शामिल होंगे। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई 2026 से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार शिविर जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत…
मुंबई, 0२ मई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसके तहत उसने मुंबई में लगभग 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकेन जब्त की है। यह जब्ती इसलिए अहम है क्योंकि देश में हर वर्ष औसतन 200-300 किलोग्राम कोकेन ही जब्त की जाती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर इस जब्ती की घोषणा करते हुए कहा कि यह जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक (बाटम-टू-टॉप) की रणनीति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाकर एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
