कोरिया बैकुंठपुर। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में 30-04-2026 को विद्यालय परिवार द्वारा वरिष्ठ एवं कर्मठ शिक्षक नंद लाल सोनी के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवा वृद्धि उपरांत 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री सोनी की विदाई के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक जितेन्द्र गुप्ता एवं विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा की दिनांक 11 दिसम्बर 1989 से प्रारंभ हुई उनकी सेवाएं 30 जून 2025 को पूर्ण हुईं, परंतु उनका योगदान कभी समाप्त नहीं हो सकता। उन्होंने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष बल दिया। और कार्यक्रम में उपस्थित सहायक संचालक श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय और शिक्षा विभाग को उनके जैसे कर्मठ एवं अनुशासित शिक्षक पर सदैव गर्व रहेगा। उनकी सरलता, विनम्रता और कार्य के प्रति लगन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन प्रदान करे। और साथ ही विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा की आज का दिन हमारे लिए अत्यंत भावुक क्षण लेकर आया है। हम अपने विद्यालय के एक वरिष्ठ, अनुभवी और आदर्श शिक्षक नंद लाल सोनी सर को विदाई दे रहे हैं। श्री सोनी सर ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी शिक्षण शैली, अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय परिवार के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन हमें गर्व है कि हमने एक विशिष्ट निष्ठावान शिक्षक के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से एवं पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।सभी ने उनके उत्कृष्ट कार्यों, सरल स्वभाव एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री सोनी सर को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भावुक वातावरण में कई वक्ताओं ने उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया। अपने उद्बोधन में श्री सोनी सर ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। मैं अपने सर्विस काल में संस्था प्रमुख द्वारा दिए गये सम्पूर्ण कार्य को मैंने बढ़े ईमानदारी के साथ किया है। मैं इस संस्था के प्राचार्य गुप्ता सर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का भी आभारी रहूंगा जिन्होंने मेरे लिए इतने शानदार विदाई समारोह का आयोजन कर मुझे सम्मान दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी है।कार्यक्रम का शानदार संचालन संजय यादव के द्वारा किया गया।
What's Hot
Wednesday, June 10
शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ नंद लाल सोनी का भावभीनी विदाई
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

