कोरबा। कमर और हाथ के दर्द से परेशान एक कारोबारी ने इसकी चिकित्सा के लिए कई विकल्प अपनाए। उसे कहा गया था कि समाधान के लिए ऑपरेशन जरूरी है। मरीज ने इस पर ध्यान देने के बजाय आयुर्वेद का सहारा लिया और अब वह बेहतर स्थिति में है।
बिल्हा निवासी कन्हैया माखीजा ने इस बारे में अपने अनुभव साझा किए। वह लंबे समय से स्नायुगत वात नसों से संबंधित रोग से पीडि़त थे । उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें झुककर काम करने में बहुत परेशानी होती थी और असहनीय दर्द होता था। उनका सीधा हाथ भी ऊपर नहीं उठ पाता था उसे भी उठाने में उन्हें असहनीय दर्द होता था। उन्होंने अलग-अलग स्तर पर उपचार के बाद आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। परीक्षण के साथ दवाएं शुरू की गई और नियम पालन पर जोर दिया गया। कन्हैया माखीजा ने डॉक्टर के निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा से किया और फिर चमत्कार हो गया। मात्र 6 महीने में ही कन्हैया माखीजा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। अब वे दर्द से पूरी तरह राहत पा चुके हैं। और अपना सभी कार्य चलना फिरना अपितु झुककर करने वाला कार्य भी आसानी से कर रहे हैँ। और उनका हांथ भी पूरी तरह से बिना दर्द के उपर उठ रहा है । उनकी सभी रिपोर्ट भी नॉर्मल आ गई। इसके लिये कन्हैया माखीजा आयुर्वेद के इस उपचार को किसी चमत्कार से कम नहीं मानते, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की नौबत बता दी थी, वहीं वे मात्र परहेज और नियमों का पालन करके पूरी तरह स्वस्थ हो गए। कन्हैया माखीजा का कहना है कि उन्हें आयुर्वेद पर पूरा विश्वास हो गया है और अब वे दूसरों को भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाने की सलाह देते हैं। उनका अनुभव यह साबित करता है कि आयुर्वेद में गंभीर बीमारियों का सफल इलाज संभव है। यह उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो स्नायुगत वात नसों से संबंधित रोग जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऑपरेशन से डर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद प्राचीनकाल से भारत की चिकित्सा पद्धति का प्रमुख हिस्सा रहा है। इसमें बीमारी का आंशिक रूप से नहीं बल्कि जड़ से समाप्त करने की क्षमता है। इसके उदाहरण भी सामने आते रहे हैं। समय के साथ इसके प्रति लोगों की विश्वसनीयता मजबूत हो रही है।
Wednesday, May 20
नहीं मानी ऑपरेशन की सलाह, आयुर्वेद ने दूर की स्नायु की समस्या
Previous Articleराइस मिल और निस्तारी पानी से अहिरन पर संकट
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

