कोरबा। वल्र्ड हाइपरटेंशन डे पर ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 मई को आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लगेगा। पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा मिकेगी। किया गया है।आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि लोगो को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक करना है, ताकि न केवल हाइपरटेंशन से अपितु हाइपरटेंशन से संबंधित अन्य बीमारीयों से भी बचा जा सके। उच्च रक्तचाप का सीधा संबंध हृदय से तथा शरीर में पित्त के बढ़ जाने से है। जिसके लिये शिविर में हृदय को ताकत प्रदान करने वाला तथा पित्त का शमन करने वाला ‘शीतसुधा शरबत’ निशुल्क पिलाया जायेगा।शिविर में ब्लड प्रेसर के साथ साथ रक्त शर्कराकी निशुल्क जांच कर ब्लड प्रेसर तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी। शिविर में आये उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह रोगियों को उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से कैम्प का लाभ लेने को कहा है।
What's Hot
Friday, June 12
हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों को आयुर्वेद देगा समाधान
Previous Articleवेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

