
छात्र,युवाओं के आंदोलन का
25दिन,पेपर लीक मामले में आज सुबह सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का पोस्ट,
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा,राहुल गांधी का पलटवार,आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने क्या लिखा,
नई दिल्ली,पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों युवाओं का धरना प्रदर्शन का आज 25 दिन हो रहा है,पूरे देश में एक आग सी लग चुकी है,जिसे लेकर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया उन्होंने लिखा कि
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए,केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के पोस्ट पर पलटवार करते हुए लिखा,
आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है।
आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया -और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।

