कोरबा। सिविल लाइन थाना की सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक औद्योगिक इकाई के कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कोहडिय़ा बरपारा नर्सरी के पास खून से सना मिला। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट, सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ डॉग स्क्वाड ने भी यहां की स्थिति को देखा। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि परिणाम तक जल्द पहुंचा जाएगा।
रविवार को सुबह नर्सरी क्षेत्र में रक्तरंजित शव लोगों ने देखा तो जल्द ही इसकी सूचना आसपास में फैली और फिर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी इंडस्ट्रीज में काम करता था। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
रंजिश या कुछ और वजह?
जिस अंदाज में बसंत पटेल को मौत के घाट उतारा गया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि उसकी किसी से रंजिश रही होगी या फिर ऐसी वजह हो सकती है जिसके कारण आरोपी ने उसका यह हश्र किया। तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। बताया गया कि कई संदिग्धों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। संभव है कि अगले कुछ घंटों में आरोपी बेनकाब हो।
What's Hot
Saturday, June 13
उद्योग के कामगार की खून से सनी लाश मिली नर्सरी में, जांच में जुटी पुलिस
Next Article मदनपुर समिति में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

