कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को संध्या 6:00 बजे को मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चन्द पटेल एवं महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा परिसर में स्थित राजीव गाँधी इंडोर ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब मुंबई होंगे।
यह जानकारी देते हुए ब्रह्मकुमारी रूक्मणी, स्मृति बुधिया एवं रोटेरियन नितीन चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम के पूर्व ‘हील योर माइंड हील योर लाइफ’ का कार्यक्रम 17 मई को एसइसीएल के सीएमडी हरीश दुहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पादित होगा। 19मई के कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद होंगे तथा 20 मई के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी निवेदन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू पर्वत राजस्थान से ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का शुभागमन होने जा रहा है जिसका विधिवत उदघाटन 18 मई को सम्पन्न होगा। इस रथ का मुख्य आकर्षण ऑडियो विडियो एवं चित्र प्रदर्शनी के साथ साथ कुंभकर्ण के मॉडल द्वारा अज्ञानता की निद्रा में सुषुप्त जनमानस को इस ईश्वरीय सन्देश के द्वारा जागरुक करना हैद्य इसके अतिरिक्त बी. के. डॉ. सचिन परब द्वारा एन.टी.पी.सी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर ऑडिटोरियम में त्रिदिवसीय शिविर ‘खुशियों का पासवर्ड’ दिनांक 18 मई से 20 मई तक प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित है तथा अन्य कार्यक्रमों में जिला जेल कोरबा के बंदियों के लिए दिनांक 18मई को दोपहर 12 से 01 बजे, गेवरा के सीआईएसएफ केंद्र में सायं 4 से 5 बजे, 19 मई को टी.पी. नगर स्थित होटल गणेश इन में दोपहर 12 से 1 बजे तथा सायं को एस.ई.सी.एल. क्लब कोरबा में आयोजित होगी।
Wednesday, May 20
ब्रह्मकुमारी व रोटरी क्लब आयोजित करेगा खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम
Previous Articleगिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

