कोरबा। स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स , नई दिल्ली से संबद्ध) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने की। बैठक के दौरान जिले में पत्रकार हित और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपसी एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। बैठक में जिला इकाई के सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया जो अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों मेंसंरक्षक: राजेन्द्र कुमार पालीवाल,विजय खेत्रपाल,डॉ.निर्माला शर्मा, रवि.पी सिंह, रमेश राठौर,जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष लखन गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष (महिला)/भगवती भंडारी (मिली), महासचिव/कुश शर्मा,सचिव/ संतोष सारथी,सह-सचिव (महिला)/आशा ठाकुर, कोषाध्यक्ष/प्रदीप मिश्रा,मीडिया प्रभारी/अजय अग्रवाल,संयोजक/कमलेश तिवारी,भोला केंवट, गणेशराम सूर्यवंशी,दीपा नायर,रजनी चौहान,प्रतिमा सरकार,नरेंद्र राठौर,विवेक साहू को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि जिला स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।सभी उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस बैठक में कोरबा जिले के बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की नीतियों पर अपनी सहमति जताई।
Wednesday, May 20
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

