नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज कर तमिलगा वेट्री कजगम को सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले अभिनेता-राजनेता विजय की लोकप्रियता अब चुनावी नतीजों से कहीं आगे निकल चुकी है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक विजय और उनकी पार्टी पूरे भारत में ट्रेंडिंग पर छाए हुए हैं।
8 अप्रैल से 8 मई 2026 तक के 30 दिनों के आंकड़ों में विजय की खोज रुचि चुनाव से ठीक पहले तेजी से बढ़ी। 14 अप्रैल के आसपास पहला बड़ा उछाल आया, जो 23 अप्रैल (मतदान दिवस) तक और बढ़ गया। 4 मई को मतगणना के दिन दूसरा और सबसे तेज उछाल दर्ज किया गया।
देश में जिज्ञासा का सैलाब
विजय की लोकप्रियता केवल तमिलनाडु तक सीमित नहीं रही। पूरे भारत में लोग ‘विजय थलपति’, टीवीके और ‘तमिलनाडु चुनाव’ जैसे सर्च कर रहे हैं। मतगणना के बाद रुझान चरम पर पहुंचा, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया है।
तमिलनाडु में भी यही पैटर्न देखा गया। मतदान से पहले खोज गतिविधियां अपेक्षाकृत कम थीं, लेकिन नतीजे आने के बाद राज्य में खोज का स्तर पूरे देश के बराबर पहुंच गया।
गूगल ट्रेंड्स स्कोर (1-100 पैमाने पर)
- तिरुपत्तूर — 100 (सबसे अधिक)
- कोविलपट्टी — 71
- मयिलादुथुराई — 59
- कराईकुडी — 59
लोग क्या सर्च कर रहे हैं?
विजय और टीवीके से जुड़ी खोजों में सिर्फ चुनाव नतीजे ही नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति को लेकर गहरी जिज्ञासा दिख रही है। सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे प्रश्नों में शामिल हैं।

