कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही के आवास को स्वच्छ ऊर्जा से जगमगाने हेतु पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान के रूप में 60 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Hot
Saturday, June 13
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे हितग्राही धरम सिंह के घर, नवनिर्मित्त आवास में कराया गृह प्रवेश
Next Article आंधी-बारिश से थमी शहर की रफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

