कोरबा। ईमलीछापर से कुसमुंडा क्षेत्र के बीच प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबे समय से अधुरा पड़ा होने के कारण स्थानीय जनता में भारी रोष है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (सर्वमंगला मंडल, कोरबा) के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। सर्वमंगला मंडल के वार्ड पार्षद 61 श्रीमती भानुमति जायसवाल, वार्ड पार्षद 62 रामाधार पटेल, वार्ड क्रमांक 64 पार्षद आरती सिंह, वार्ड क्र 65 पार्षद प्रेम कुमार साहू ने मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा का समर्थन किया है।
पत्र के माध्यम से बताया गया कि ओवरब्रिज का काम रुकने से क्षेत्र की आम जनता, विशेषकर श्रमिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण आए दिन यातायात बाधित रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
Wednesday, May 20
जल्दी पूरा करें ओवरब्रिज का काम वरना आंदोलन
Next Article 08 May 2026: e-paper
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

