नगर पालिका जनता की सेहत से कर रही खिलवाड़- सौरव मिश्रा
मनेन्द्रगढ़। शहर में पेयजल संकट और पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ (शहर) सौरव मिश्रा ने नगर पालिका परिषद पर गंभीर आरोप लगाये हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा, बदबूदार और स्वास्थ्य के लिये खतरनाक है जिससे शहरवासियों में भय और नाराजगी का माहौल है।
सौरव मिश्रा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण शहर में पीलिया जैसी गंभीर बीमारी फैल रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को साफ पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल नगर पालिका अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शहर की मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी दी गई थी वही लोग आज आम नागरिकों को दूषित पानी पीने के लिये मजबूर कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता और नगर पालिका के जिम्मेदार लोग एसी कमरों में बैठकर पैकेज्ड पानी पी रहे हैं जबकि आम जनता बीमारियों का सामना कर रही है।
सौरव मिश्रा ने चिरमिरी में पूर्व में हुए पीलिया प्रकोप का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में कार्यवाही के बड़े दावे किये गये लेकिन आज तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति पर ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब मनेन्द्रगढ़ में भी वैसी ही स्थिति बनने लगी है लेकिन प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।
उन्होंने मांग की है की शहर में सप्लाई हो रहे पानी की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाये और प्रभावित वार्डों में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की जाये साथ ही पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाये। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाये गये तो कांग्रेस जनता के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद, जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।
Wednesday, May 20
दूषित पानी पर कांग्रेस का जोरदार हमला
Previous Articleमनेन्द्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

