गाजियाबाद 10 मई। सुबह को नींद बहुत अच्छी होती है लेकिन यदि इस नींद में कोई खलल डाले तो दुश्मन दिखाई देता है। शनिवार सुबह को गहरी नींद में सोये जोगेन्द्र को जैसे ही धमाके की आवाज सुनी और घर की दीवारों में भी कंपन हुआ तो झटके में नींद टूट गई। तुरंत वह पत्नि,मां और बच्चों को लेकर बाहर भाग लिये।बाहर जैसे ही आग की लपटें देखीं तो वह हिल गया। घर से दूर जाकर पूरा परिवार खड़ा हो गया। बस खुद की सुरक्षा को वरीयता देकर घर की ओर पूरी रात नहीं गये। सडक़ पर रात गुजारी। आग बुझने के बाद सुबह को घर पहुंचे। दरअसल जिस मकान में यह आग लगी जोगेन्द्र का मकान ठीक उसके सामने हैं। पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। जोगेन्द्र ही नहीं उदलनगर,वाल्मीकि कुंज के ब्लाक और जगदीश नगर के लोग भी पूरी रात नहीं सो सके। धमाकों की आवाज ने हर किसी को डरा दिया। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक लपटें आती रहीं। धमाके के संग सिलिंडर और कंप्रेसर सडक़ तक आकर गिर रहे थे। सिलिंडर और कंप्रेशर पटाखों की तरह फटते रहे।गहरी नींद में सोये लोग घर छोडऱ बाहर को भागे। छोटे-छोटे बच्चे भी डर गये। फ्लैटों में डर सहमे लोगों ने घर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी । पूरे पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह को लगी आग से हडकंप मचा रहा।विजयपाल का कहना है कि एक के बाद एक कुल 18 धमाके हुए। इनमें पांच जोरदार धमाके और शेष हल्के धमाके थे। सेंटर की बाहरी दीवार के मजबूत होने के चलते धमाकों को दीवार सहती रही और आसपास के मकान एवं दुकान बचते रहे। पूरी दीवार में बड़ी बड़ी दरारें आ गईं हैं।धमाके के साथ नींद खुल गई। जान बचाने को पूरे परिवार को लेकर सडक़ पर आ गये। आग का डर अभी तक परेशान कर रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
पटाखों की तरह फटते रहे सिलिंडर और कंप्रेशर गहरी नींद में सोये लोग घर छोडक़र बाहर को भागे
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

