जमुई। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में दामोदर रावत ने शपथ लेते ही जमुई जिले की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वे जिले के ऐसे पहले नेता बन गए हैं, जिन्होंने पांचवीं बार मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह और दामोदर रावत ने चार-चार बार मंत्री पद की शपथ लेकर बराबरी पर थे। हालांकि, मंत्रिमंडल के कार्यकाल के मामले में नरेंद्र सिंह अब भी सबसे आगे हैं। दामोदर रावत ने पहली बार वर्ष 2007 में मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वे 2010, 2014, 2015 और अब 2026 में भी मंत्री बने। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही उन्होंने मंत्री बनने के मामले में जिले के अन्य सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह पहली बार वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। इसके बाद लंबे राजनीतिक संघर्ष के बाद वर्ष 2005 में गठित एनडीए सरकार में उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला।तीसरी बार वे 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए, जबकि चौथी बार वर्ष 2014 में जीतन राम मांझी सरकार में मंत्री बने थे।नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह भी जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्ष 2020 से 2025 के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में तीन बार मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।जिले के समाजवादी नेता स्वर्गीय शिवनंदन झा और रामेश्वर पासवान को भी दो-दो बार मंत्री बनने का अवसर मिला था।खास बात यह रही कि जमुई अनुमंडल से पहली बार मंत्री बनने का गौरव रामेश्वर पासवान को मिला था। उन्हें वर्ष 1969 में पथ निर्माण मंत्री बनाया गया था। इधर, गुरुवार को मंत्रिमंडल में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह भी दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गई हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
जमुई के दामोदर रावत ने 5वीं बार मंत्री पद की शपथ लेकर रचा इतिहास
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

