कोरबा। 09 मई को जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं दी।
पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में चिकित्सा सोपान को शामिल किया गया। इसके अंतर्गत विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर लगाया गया। कोरबा के डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जिसमें उन्होंने नाड़ी परीक्षण के द्वारा लोगों का रोगोपचार किया। लोगों को उनकी प्रकृति के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। प्रकृति के अनुसार आहार-विहार से अवगत कराया गया ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। शिविर में डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के अलावा अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी एवं कुश गुप्ता ने अपना योगदान दिया। समापन पर आयोजकों की ओर से डॉ. शर्मा और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इससे पहले वे कई स्थानों पर ऐसे शिविर कर चुके हैं। लायंस क्लब से जुडक़र उन्होंने हजारों लोगों को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
What's Hot
Saturday, June 13
लोक अदालत में लोगों को स्वास्थ्य सेवा दी डॉ. नागेंद्र ने
Previous Articleमदनपुर समिति में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

