लखनऊ, १२ मई ।
उत्तर प्रदेश में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ भडक़ गए। उन्होंने इसे न सिर्फ राजनीतिक कुसंस्कार बताया। बल्कि, वैचारिक दिवालियापन भी करार दिया। सीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है। बल्कि, भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। सीएम ने लिखा कि ऐसी टिप्पणी सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर प्रकट करती है।
यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी। महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी को लेकर सत्ता पक्ष अब विपक्ष को घेर रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भडक़े सीएम योगी बोले- ये न केवल अशोभनीय, बल्कि वैचारिक दिवालियापन भी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

