कोरबा। जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड के बस स्टैंड क्षेत्र में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लोक कला समूहों के माध्यम से विशेष नुक्कड़- नाटक (मिड मीडिया गतिविधि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह ), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुँचाना रहा।इस गतिविधि के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य एवं संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रेरित किया गया। बाजार क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वास्थ्य संदेशों को सीधे समुदाय तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बना।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच एवं बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई। लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान समुदाय को यह संदेश भी दिया गया कि बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं।
साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं तथा रेफरल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियाँ कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं तथा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी समुदाय, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस गतिविधि के माध्यम से 1000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाए के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ केशरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री पद्माकर शिंदे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ नरेंद्र जायसवाल जिला सलाहकार गैर – संचारी रोग, विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ , श्री हितेश विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के नेतृत्व में और उनकी टीम तथा डॉ डी श्याम कुमार, एमसीसीआर ट्रस्ट का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ द्य इस गतिविधि का द्वितीय और तृतीय चरण मुड़पार और पोडी उपरोड़ा में 18 मई को आयोजित होना हैं
Wednesday, May 20
विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

