कोरबा। सियान सदन घंटाघर के पास स्थित साहित्य भवन में जिला स्तरीय भव्य कबीर प्राकट्य दिवस आयोजन के संदर्भ में बैठक सकारात्मक रही। उपस्थित लोगों ने भव्य कबीर प्राकट्य दिवस मनाने हेतु अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और आगामी जून माह में 21 जून को कबीर प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा एवं 22 जून को एक दिवसीय सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने पर सबकी सहमति बनी। भव्य शोभा यात्रा में सभी श्वेत वस्त्र में सम्मिलित होंगे और कर्मा, सुआ, पंथी नृत्यों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्राओं, नवनिर्वाचित युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, समाज के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को, कबीर साहेब के ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महंत दीवानों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव नान्हीं दास ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने एक आयोजन समिति बनाकर और सभी को जिम्मेदारी देकर कार्य करने की बात कही।जिलाध्यक्ष संतोष महंत ने उपस्थित सभी लोगों से इस कबीर प्राकट्य दिवस को एकजुटता के साथ मनाने और सभी ब्लॉक और सोसायटी पदाधिकारियों को अपने अपने ब्लाकों में कबीर प्राकट्य दिवस आयोजन के संदर्भ में बैठक कर जिले के प्रत्येक लोगो तक इस आयोजन की जानकारी प्रदान करने की बात कही। नवनिर्वाचित महिला प्रदेश सचिव श्रीमति सुचित्रा संजय मानिकपुरी ने भी उपस्थित सभी लोगों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाने का अनुरोध किया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन दास ने अपने उद्बोधन में सभी से कबीर प्राकट्य दिवस को अलग अलग मनाने के बजाए एकजुटता और भव्यता के साथ मनाने का अनुरोध किया। रामपुर विधायक प्रतिनिधि गोपाल महंत ने अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ब्लॉक/सोसायटी पदाधिकारियों और महिला पदाधिकारियों ने भी कबीर प्राकट्य दिवस को एकजुटता और भव्यता के साथ मनाने हेतु अपने अपने विचार रखे और हरसंभव सहयोग करने की बात कही। मंच संचालन बालको के लक्ष्मण महंत ने किया और अंत में कोरबा शहरी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण दास ने आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त मानिकपुरी पनिका समाज के जिला/ब्लॉक/सोसायटी पदाधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Wednesday, May 20
कबीर प्राकट्य दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

