रियाद, 09 मई ।
अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सबसे अधिक निशाना बनाया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे केवल सैन्य कारण नहीं, बल्कि रणनीतिक, आर्थिक और राजनीतिक संदेश भी छिपे हैं। लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बावजूद यूएई ने अमेरिका और इजरायल से अपने रिश्ते और मजबूत कर लिए हैं।ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अबू धाबी के शासकों को चेतावनी देते हुए अमेरिका और इजरायल के साथ साजिश का आरोप लगाया और कहा कि यदि यूएई ने उनसे दूरी नहीं बनाई तो उसे खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।इसके कुछ ही घंटों बाद यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर एकजुटता दिखाई।विश्लेषकों के अनुसार यूएई पर ईरान का फोकस कई वजहों से है। यूएई का अमेरिका और इजरायल से सबसे करीबी संबंध है। अमीराती-लेबनानी टिप्पणीकार नदीम कोटेइच के मुताबिक, यूएई खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का बड़ा सैन्य साझेदार है और वहां अमेरिकी एयरबेस मौजूद है।2020 में इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। युद्ध के दौरान इजरायल ने यूएई में अपना आयरन डोम मिसाइल रक्षा तंत्र भी तैनात किया है।दुबई की वैश्विक आर्थिक अहमियत भी उसे हमले के प्रति संवेदनशील बनाता है। कोटेइच का कहना है कि यूएई, खासकर दुबई, पश्चिम एशिया का आर्थिक और कारोबारी केंद्र है।ईरान जानता है कि यहां हमला होने से वैश्विक व्यापार, ऊर्जा बाजार और निवेशकों के भरोसे पर व्यापक असर पड़ता है। इसलिए दुबई पर हमला कुवैत या बहरीन की तुलना में कहीं बड़ा आर्थिक संदेश देता है।इसके अलावा यूएई और ईरान के बीच काफी कम दूरी है। दुबई ईरान के तट से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यही वजह है कि ईरान कम दूरी की मिसाइलों और ड्रोन से आसानी से यूएई को निशाना बना सकता है।क्षेत्र में मौजूद अन्य खाड़ी देशों की तुलना में यह सैन्य दृष्टि से आसान लक्ष्य माना जाता है। साथ ही यूएई पर दबाव बनाकर ईरान खाड़ी देशों को संदेश देना चाहता है कि अमेरिका और इजरायल के साथ करीबी की कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Wednesday, May 20
यूएई पर सबसे ’यादा हमले कर ईरान ने खाड़ी से अमेरिका तक दिया संदेश, हिल गया दुबई का आर्थिक ढांचा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

