भोपाल। ऑपरेशन सि्दूर के संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार तल्ख टिप्पणी कर रहा है।
शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने कह दिया कि ‘अब बहुत हो गया’। हालांकि मध्य प्रदेश भाजपा में आदिवासी चेहरों की कमी विजय शाह के विरुद्ध कार्रवाई की ढाल बन रही है। अभी भी सरकार ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में है
अभी भी सरकार ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में है और अभियोजन पर निर्णय लेने संबंधी न्यायालय के ताजा निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद फिर विधिक अभिमत लेने की तैयारी है।

