कोरबा वेस्ट क्रासिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज को बताया जरूरी
कोरबा। कोरबा में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों सहित उनके परिजनों को प्रतिदिन आवागमन करने के लिए लंबा फेरा लगाना पड़ रहा है। इस वजह से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे मजदूर कांग्रेस की टीम ने कोरबा का दौरा करने के साथ कोरबा वेस्ट क्रासिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण को जरूरी बताया। इसके लिए मौके का निरीक्षण किया गया। इस विकल्प को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के महामंत्री पी. लक्ष्मीनारायन के निर्देशन पर यह टीम कोरबा पहुंची थी। बिलासपुर मंडल समन्वय विजय अग्निहोत्री ने इसका नेतृत्व किया। केंद्रीय पदाधिकारियों एवं ब्रांच सेक्रेटरी के साथ टीम ने कोरबा रेलवे क्षेत्र का दौरा किया गया। बताया गया कि सदस्यों ने यार्ड ऑफिस, रनिंग लॉबी, इंजीनियरिंग स्टोर, कैरिज एंड वैगन कार्यालय, वाणिज्य कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से यूनियन को अवगत कराया, जिन्हें नोट कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। टीम ने ओल्ड एवं न्यू रेलवे कॉलोनी का भी भ्रमण किया गया, जहां कॉलोनी से संबंधित समस्याओं को तुरंत संज्ञान में लिया गया। अधिकारियों के जरिए निराकरण कराने की बात की गई। टीम के ध्यान में कर्मियों ने ड्राइवर प्रमोशन, रनिंग स्टाफ साइडिंग माइलेज, 12 किमी पेट्रोलिंग, साइकिल अलाउंस एवं एरियर, ट्राइबल भत्ता व अन्य मांगें रखी।
कार्यक्रम के अंतर्गत संक्षिप्त सभा हुई। अध्यक्षता डी.के. राय (अध्यक्ष, चाम्पा ब्रांच) ने की। कोरबा ब्रांच की ओर से छोटेलाल यादव, पीके पटेल, सिराज खान, सुशील शर्मा, अरुण गुप्ता, सनोज, धर्मवीर, विजय राय, सी.के. पांडे, राजेश पटेल, रुपेन्द्र साहू, नीरज, अजय साहू, जोगेन्द्र व दौरे में केंद्रीय पदाधिकारी डी.डी. महेश, शुभम उपाध्याय, साईं किरण, ब्रांच सेक्रेटरी राणा नंदी, लोकनाथ पटेल, कार्यकारिणी सदस्य गोपी राव, डिविजनल रनिंग पदाधिकारी उपाध्यक्ष निमेष कौशिक, बृजेश कश्यप, पी. मूर्ति, अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Wednesday, May 20
रेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को जाना मजदूर कांग्रेस ने
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

