
अयोध्या,राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय जी ने अनीता भारद्वाज जी से चांदी की काकभुशुंडि यह कहकर जमा करवा ली कि अंदर कैमरा मना है, फोटो-रसीद बाद में व्हाट्सएप कर देंगे बहन जी आज तक लेटर लिख रही हैं, पर जवाब नदारद है। अब वह पूछ रही हैं कि आखिर वो दान गया कहाँ
लगता है त्रेतायुग के काकभुशुंडि जी तो अमर थे पर कलयुग में चांदी वाले काकभुशुंडि जी बिना रसीद के ही अंतर्ध्यान हो गए
क्या आपमें से किसी ने मंदिर परिसर में इन चांदी की काकभुशुंडि जी को देखा है❓ या चंपत राय जी के वादे की तरह वो भी सिर्फ कागजों (यानी ख्यालों) में ही हैं❓
राम राम मंदिर चंदा चोरी केस में SIT की जांच रिपोर्ट पर लगभग सारी मीडिया रिपोर्ट में लिखा है कि मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश की गई है। मतलब ट्रस्ट में मौजूदा लोगों को हटाया जाएगा। चंदे में गड़बड़ी मिली है, इसलिए SIT ने FIR कराने की सिफारिश भी की है।
SIT ने यह रिपोर्ट UP के ACS होम संजय प्रसाद को दी है। अब इसका CM योगी अवलोकन करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि यह रिपोर्ट PMO/HMO को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट पर आगे क्या और कैसे करना है, इसका निर्देश दिल्ली से ही मिलेगा।
अब बड़ा सवाल ये है कि एसआईटी द्वारा राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच हो गई। SIT ने अपनी रिपोर्ट कल गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी। लेकिन संजय प्रसाद तो खुद उस ट्रस्ट के सदस्य हैं जिस ट्रस्ट पर चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप है।
सवाल तो पूछा जाएगा कि जब ट्रस्ट के लोगों पर ही ट्रस्ट नहीं है, उन्हीं के खिलाफ आरोप है तो SIT की गोपनीय रिपोर्ट ट्रस्ट के सदस्य को कैसे सौंपी गई ❓

