नारायणपुर, १३ मई ।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ से अधिक रुपये, एके-47 समेत 12 हथियार व भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री जब्त किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादियों के लॉजिस्टिक और हथियार आपूर्ति नेटवर्क पर प्रहार मान रही हैं। पुलिस के अनुसार माड़ बचाओ अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आइटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने एक महीने तक अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में अभियान चलाया। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर कई संदिग्ध ठिकानों की पहचान की गई थी। अधिकारियों का मानना है कि इस राशि का उपयोग हथियार खरीदने, माओवादी कैडरों की सप्लाई, भर्ती और आइईडी निर्माण नेटवर्क को संचालित करने में किया जाता था। नारायणपुर एसपी राबिन्सन गुरिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 270 हथियार जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अबूझमाड़ के जंगलों में अभी और भी डंप छिपाकर रखे जाने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों से संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
What's Hot
Saturday, June 13
अबूझमाड़ के जंगलों से एक करोड़ रुपये और 12 हथियार बरामद
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

