कोरबा। ट्रैफिक रूल्स के परिपालन को लेकर कोरबा क्षेत्र में ध्यान देने के साथ कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय टीम ने आज स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट गाडिय़ों में मॉडिफाई साइलेंसर की जांच पड़ताल भी कुछ मामलों में एक्शन लिया गया । उन पर पेनल्टी काटी गई। गाडिय़ों के चालकों को बताया गया कि ट्रैफिक रूल्स में कई प्रकार के प्रावधान है और हर किसी को इसका पालन करना है। ऑटोमोबाइल कंपनियां जिस स्थिति में प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है उसमें अनावश्यक परिवर्तन आपको अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं करना है। यह भी नियम के खिलाफ है और ऐसे हर मामले में कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि ओवर स्पीडिंग से लेकर ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में भी डंडा चल रहा है और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
Wednesday, May 20
लोगों को मॉडिफाइड साइलेंसर से दिक्कत, पुलिस ने ली सुध
Previous Articleसक्ती के दर्री तालाब में खतरे की घंटी
Next Article 370 लोगों ने ली बीएमएस की सदस्यता
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

