
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर,24 साल की युवती भाई के साथ स्कूटी में दवा लेने जा रही थी
तभी कुछ बदमाशों ने युवती को छेड़ने के इरादे से गाड़ी से खींचा, अश्लील हरकत की, भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने भाई को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया, बहन गिड़गिड़ाती रही..
ये ख़ौफ़नाक और शर्मनाक वारदात केदारपुर इलाके में हुई, घटना के CCTV फुटेज से आप हैवानियत का अंदाज़ा लगा सकते हैं
पीड़ित बहन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अतुल ताम्रकार सहित 5 पर FIR दर्ज किया है,सवाल ये उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार कि दावा करने वाली सरकार कभी जमीनी हकीकत भी देखेगी,

