
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक के हधिग्राम में ग्रामीणों को गंदा पानी मिलने की समस्या बेहद गंभीर है। जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच,इस तरह की जमीनी हकीकत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है।आप को बता दें क्या इस गंदे पानी की वजह से बीमारी फैल रही है लेकिन सरकार सिर्फ भाषणों और विज्ञापनों में योजना को लेकर पीठ थपथपाती दिखती नजर आ रही है,ऐसा नहीं है कि ऐसी तस्वीरें सिर्फ कवर्धा जिले में देखने को मिल रही है, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऐसी
तस्वीरें आए दिन देखने सुनने को मिलती है,लेकिन सरकार डबल इंजन की सरकार की बात करती है, लेकिन डबल इंजन की सरकार सिर्फ भाषणों और विज्ञापनों में ही दिखती है,

