घुंचापुर में जल जीवन मिशन की कहानी
कोरबा। जिले में सरकार की फ्लैगशिप योजना जल जीवन मिशन पर कितनी गंभीरता से काम हो रहा है, पोड़ी उपरोड़ा का घुंचापुर गांव इसका उदाहरण है। यहां योजना पर काम तो किया गया लेकिन लोगों को पानी मिला नहीं और पीएचई ने ठेकेदार पर मेहरबानी करते हुए इसका भुगतान कर दिया।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के घरीपखना घुचापुर गांव में लोगों को पानी देने के लिए जल जीवन मिशन से योजना मंजूर की गई। यहां प्राथमिक रूप से कामकाज किए गए, जिसमें गुणवत्ता से लेकर दूसरे मानकों की अनदेखी की गई। आधे-अधूरे काम को कागजों में पूर्ण बता दिया गया। इतना ही नहीं फर्जी ग्रामसभा करके जल जीवन मिशन के काम को पूरा बताते हुए पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में आज तक नल से एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। कहा जा रहा है कि हैंडओवर प्रक्रिया के बाद ठेकेदार को विभाग द्वारा बड़ी राशि का भुगतान भी किया जाता है। इस मामले में भौतिक सत्यापन की जरूरत शायद इसलिए नहीं समझी गई क्योंकि विभाग के साथ ठेकेदार के अच्छे रिश्ते रहे होंगे।
What's Hot
Saturday, June 13
नल से नहीं आया पानी और ठेकेदार को कर दिया भुगतान
Previous Articleलॉरी की टक्कर से चार मजदूरों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

