पुएब्ला, १८ मई ।
मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में हुए एक सशस्त्र हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। यह हमला पुएब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो नगरपालिका क्षेत्र में हुआ, जहां हथियारबंद हमलावरों ने लोगों को निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और मामले में जीरो इम्प्युनिटी यानी दोषियों को किसी तरह की राहत नहीं देने की नीति अपनाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए इंटेलिजेंस टीमें जांच में जुटी हैं। वहीं, राज्य और संघीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मेक्सिको के कई राज्यों में हाल के वर्षों में संगठित अपराध और गैंग हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।
What's Hot
Thursday, August 20
मेक्सिको के पुएब्ला में फायरिंग नाबालिग समेत 10 लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

