जांजगीर। अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 15 भैंसें और तस्करी में प्रयुक्त तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 20 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ओडिशा के बूचडख़ानों की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। शिवरीनारायण के राघव इन होटल के सामने तीन संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोका गया।
जांच के दौरान प्रत्येक वाहन में 5-5 भैंसों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मौके से ओडिशा के बरगढ़ जिले के पांच मुकेश ऐडजा (26), राजेश मांझी (26), निरंजन कोलारी (25), रूपेश कुमार (20) और प्रकाश राणा (32) को गिरफ्तार किया है। जब्त मवेशियों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपए और तीनों वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ओडिशा ले जाकर तस्करी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
What's Hot
Saturday, June 13
मवेशी तस्करों से बचाई गईं 15 भैंसें, 5 गिरफ्तार
Previous Articleटीपी नगर चौक को रेल यार्ड न बनाए डीएसपीएम
Next Article दो राज्यों में भाजपा की वापसी संगठन को मिली संजीवनी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

