निरंकुशता पर सख्ती, बेतरतीब पार्किंग को रोकने क्रेन से पेट्रोलिंग
शाम को मुख्य मार्ग पर बढ़ती है मुश्किलें
कोरबा। पावर सिटी कोरबा में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त चौक-चौराहों पर मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है और कई बार आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं। इन हालात को देखते हुए पुलिस विभाग ने अब यातायात व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए क्रेन के साथ पेट्रोलिंग पर जोर बढ़ा दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस और मैदानी अमले को कोरबा के व्यस्त बाजार, घंटाघर क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, पुराना बस स्टैंड, सीएसईबी चौक सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है। यहां सडक़ किनारे और नो पार्किंग जोन में खड़ी गाडिय़ों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को हटाया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश भी दी जा रही है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि सडक़ पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने से न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। शहर में कई स्थानों पर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़े होने से संकरी सडक़ों पर जाम की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। शाम के समय बाजार क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही कार्रवाई का दायरा भी बढ़ा दिया है। यातायात अमले ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Wednesday, May 20
Previous Articleतेंदूपत्ता संग्रहण से 1.25 लाख लोगों को मिला रोजगार का जरिया
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

