कोरबा। तेंदूपत्ता सीजन 2026 में कोरबा जिले के दो वन मंडल में चल रहे संग्रहण काम से लगभग डेढ़ लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। बीते वर्षों में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जो दर तय की गई, उसके हिसाब से इन लोगों को भुगतान होगा।
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में इस सीजन में 7 लाख 61हजार 300 मानक बड़ा तेंदूपत्ता का संग्रहण होना है। यहां पर 63000 लोग स्थान में नियोजित किए गए हैं। इनमें महिला पुरुष दोनों ही शामिल है । वन प्रबंधन समितियां की निगरानी में इस काम को कराया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि सभी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया है कि वह आसपास की परिस्थितियों के हिसाब से कम करें ताकि खतरे की गुंजाइश न रह पाए। वन मंडल कोरबा में तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 5 लाख मानक बोरा से ज्यादा है। यहां 55 हजार से ज्यादा ग्रामीण इस काम में लगे हैं। वन मंडल के अंतर्गत आने वाले 6 परिक्षेत्र में शुरू किया गया है। जिले के दोनों ही वन मंडल में तेंदूपत्ता संग्राम के लिए अवधि निश्चित की गई है। जबकि विभाग ने नीलामी की प्रक्रिया को पहले ही संपन्न कर लिया है। इसके हिसाब से आगे का काम होगा।
गुणवत्ता के आधार पर होती है मांग
तेंदूपत्ता का उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी उद्योग में होता है। बताया गया कि कोरबा जिले के कई गांव ऐसे हैं जिनके आसपास के जंगल में तेंदूपत्ता की क्वालिटी बेहतर होती है और इसके लिए ठेकेदार ज्यादा बोली लगाते हैं। बीते वर्षों में तेंदूपत्ता की मांग अच्छी रही और इसके लिए जो बोली आई उसने एक अलग रिकॉर्ड स्थापित किया।
What's Hot
Saturday, June 13
तेंदूपत्ता संग्रहण से 1.25 लाख लोगों को मिला रोजगार का जरिया
Previous Articleबस स्टैंड के संचालन से पहले अतिक्रमण हटाने की चुनौती
Next Article Next Post
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

