32 लाख से रेनोवेशन पर पार्षदों ने उठाए सवाल
कोरबा। कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण सुरसा के मुंह जैसी समस्या बनता जा रहा है। कहानी छोटे लोगों का कब्जा है तो कहीं बड़े लोगों का। नगर पालिका परिषद दीपिका क्षेत्र मैं भाजपा सरकार के दौरान बने प्रतीक्षा बस स्टैंड की उपयोगिता अब तक नहीं हो सकी है। अब इसके रिनोवेशन के साथ संचालन को लेकर 32 लाख खर्च करने हैं। लेकिन इससे पहले सबसे बड़ी चुनौती इस इलाके में मौजूद अतिक्रमण को हटाने की है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई और संदेश दिया गया कि नियम सबके लिए बराबर है। अब बारी है दीपिका क्षेत्र की। खबर के अनुसार नगरी निकाय के द्वारा दो दशक पहले यहां पर तैयार कराया गया प्रतीक्षा बस स्टैंड लंबे समय बाद भी संचालन में शामिल नहीं हो सका। यात्री बसों का परिचालन पहले की तरह पुरानी व्यवस्था पर चल रहा है। खबर है कि हाल में ही बस स्टैंड को संचालन लायक बनाने के लिए 32 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया है। कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि कामकाज हो इसमें दिक्कत नहीं लेकिन सबसे पहले बस स्टैंड क्षेत्र से सभी अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाए। उनका कहना है कि ऐसा होने पर ही बस स्टैंड से व्यवस्था का संचालन संभव हो सकेगा। उनके द्वारा कहा गया है कि प्रतीक्षा बस स्टैंड को शराब खोरी का अड्डा बना दिया गया है और कई प्रकार के काम यहां पर चल रहे हैं। कई नेतानुमा लोगों ने इस अंदाज में यहां अतिक्रमण कर लिया है मानो या उनकी अपनी संपत्ति है।
चौपाटी में आखिर कौन जाएगा
जानकारी मिली है कि 42 लाख रुपए खर्च कर चौपाटी का निर्माण करने की योजना है। यह कार्य पुष्प वाटिका क्षेत्र में होना है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कार्यकाल में पुष्प वाटिका के निर्माण के बाद से यहां लोगों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी और चौपाटी की शिफ्टिंग भी यहां पर हो रही है। ऐसे में योजना कैसे फलीभूत होगी।
What's Hot
Saturday, June 13
बस स्टैंड के संचालन से पहले अतिक्रमण हटाने की चुनौती
Previous Articleकृषि कार्य के टैग के साथ ट्रैक्टरों में हो रही रेत ढुलाई
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

