परिवहन विभाग की नजर नही पड़ रही इस व्यवस्था पर
कोरबा। शहरी क्षेत्र में रेत परिवहन में लगे बोगस ट्रैक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। हालात यह हैं कि सडक़ों पर दिनभर बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम दौड़ती नजर आती हैं। इन वाहनों के आगे-पीछे कोई पंजीयन नंबर नहीं होता, जबकि कुछ पर सिर्फ ‘कृषि कार्य हेतु’ लिखकर नियमों से बचने की कोशिश की जाती है।
देखने को मिल रहा है कि सुबह से लेकर देर रात तक ये ट्रैक्टर रेत ढुलाई में लगे रहते हैं। शहर की मुख्य सडक़ों से लेकर अंदरूनी मार्गों तक इनकी आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। बिना नंबर और दस्तावेजों के चल रहे इन वाहनों के कारण दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाता है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर परिवहन विभाग और संबंधित जिम्मेदार एजेंसियां इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं। क्या इन बोगस वाहनों को सडक़ों पर फर्राटे भरने की खुली छूट दे दी गई है, या फिर जांच और कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।
जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन जांच अभियान चलाए। बिना पंजीयन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि अवैध रेत परिवहन पर रोक लग सके और सडक़ों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित हो सके।
15 जून से लग जाएगा प्रतिबंध
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की व्यवस्था के अंतर्गत रेत खनन और परिवहन पर 15 जून से प्रतिबंध लग जाएगा जो 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। बारिश के सीजन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। कोरबा जिले में पिछले कई वर्षों से यह तस्वीर देखने को मिलती रही है कि प्रतिबंधित अवधि में भी इस तरह के काम का चलते हैं। कई मौके पर नदी नालों में रेत चोरी के चक्कर में कई गाडिय़ां फंस चुकी है। इसके बाद भी तस्करी में लगे लोगों का मनोबल कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
कृषि कार्य के टैग के साथ ट्रैक्टरों में हो रही रेत ढुलाई
Previous Articleशराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सूरजपुर पुलिस सख्त, अब तक 25369 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Next Article बस स्टैंड के संचालन से पहले अतिक्रमण हटाने की चुनौती
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

