कोरिया बैकुंठपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कोरिया जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायतों के 11 एवं नगरीय निकायों के 3 स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि क्लस्टरवाइस इस शिविर में करीब 10-14, गांव शामिल होंगे। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई 2026 से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार शिविर जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत के विभिन्न क्लस्टर ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे।
05 मई 2026 – ग्राम सोस (जनपद बैकुण्ठपुर)’
पटमा, गणेशपुर, जिलीबांध, तागडांड, कदमबहरा, बंजारीडाड़, गढ़तर, गोविंदपुर, सोंस, करवा, चिरमी, पडिता, खधौरा, इंदरपुर सहित आसपास के ग्राम शामिल रहेंगे। 08 मई 2026 – ग्राम उझांव (जनपद सोनहत)’ उझांव, अमृतपुर, सिघोर, नटवाही, रामगढ़, आनंदपुर, दसेर आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में भाग लेंगे। 12 मई 2026 – ग्राम बचरा (जनपद बैकुण्ठपुर) बड़ेकलुआ, सागरपुर, सकरिया, बैगा, तोलगा, भरदा, अमका, छोटेसाल्ही, छुरी, गेजी, बचरा, बड़ेसाल्ही, टेडमा, बारी, पोंडी, जिल्दा, मुगुम, सांवला, कन्हारबहरा सहित अन्य गांव शामिल रहेंगे। 15 मई 2026 – ग्राम पोड़ी (जनपद सोनहत)’ पोड़ी, रजौली, मेन्ड्रा, कछाड़ी, चकडाड़, भैसवार, अकलासरई, किशोरी, चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला, कचोहर आदि ग्राम पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होगा। 19 मई 2026 – ग्राम करजी (जनपद बैकुण्ठपुर)’ रामपुर प., छिंदिया, तेन्दुआ, चिरगुड़ा, करजी, डुमरिया, रनई, जमडी, बरदिया, कटोरा, करहियाखांड, सोरगा, खोंड, टेमरी, टेंगनी, बिलारो, पिपरा, गिरजापुर, सांवरावां सहित कई गांव शामिल रहेंगे। ’22 मई 2026 – ग्राम कुशहा’ कुशहा, ओदारी, मधला, पुसला, कछार, बोड़ार, सलगवांकला, दामुज, बसेर, घुघरा, कैलासपुर, सोनहत आदि ग्राम पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होगा। ’26 मई 2026 – ग्राम फूलपुर’ नगर, जगतपुर, उमझर, बिशुनपुर, जूनापारा, रटगा, सारा, गदबदी, फूलपुर, सरडी, ओडगी, आमगांव, खरवत, चेरवापारा, तलवापारा आदि गांव शामिल रहेंगे। ’29 मई 2026 – ग्राम लटमा (जनपद सोनहत)’ लटमा, मझारटोला, सुन्दरपुर, रावतसरई, नौगई, मधौरा, बेलिया, तंजरा, केशगवां, बसवाही, कटगोड़ी सहित आसपास के ग्राम पंचायत शामिल रहेंगे। ’02 जून 2026 – ग्राम सलका’ सलका, सलबा, भंडारपारा, अमरपुर, पोटेडांड, मनसुख, डोहडा, चिल्का, सरईगहना, मुडीझरिया, बस्ती, जामपारा, केनापारा, सागरपुर आदि ग्राम शामिल रहेंगे। ’05 जून 2026 – ग्राम बुड़ार’ बडग़ांव, जामपानी, डुभापानी, नरकेली, मझगवां, पतरापाली, मोदीपारा, बरपारा, जटारोमर, कदमनारा, झरनापारा, गोल्हाघाट, बुड़ार, आमापारा, कंचनपुर, खुटरापारा, चारपारा, कुडेली, सरभोका आदि ग्राम पंचायत शामिल रहेंगे। ’09 जून 2026 – ग्राम तरगवां’ आनी, उरूमदुगा, भांडी, खांडा, जमगहना, महोरा, मुरमा, पूटा, अंगा, शिवपुर, कटकोना, डकईपारा, चम्पाझर, जनकपुर, रामपुर-ज, अमहर, तरगवां, कसरा, खोडरी, डबरीपारा सहित अन्य गांव शामिल रहेंगे। ’नगरीय निकायों में भी शिविर आयोजित’ 13 मई 2026 – नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा (सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक-06), 20 मई 2026 – नगर पंचायत पटना (मिनी स्टेडियम), 25 मई 2026 – नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर (मानस भवन) में शिविर आयोजित होंगी। इन शिविर स्थल पर सभी वार्डवासी अपनी समस्याएं, मांग से सम्बंधित आवेदन दे सकते हैं। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका निराकरण अधिकतम 1 माह के भीतर किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी।
प्रशासन द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण एवं विभागीय सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने इन सम्पूर्ण कार्यक्रमों के लिए जिला पंचायत सीईओ को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि इन शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं।
What's Hot
Saturday, June 13
क्लस्टर गांवों तक पहुंचेगा प्रशासन, पंचायतों व नगरीय निकायों में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

