मनेन्द्रगढ़। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही का परिचय दिया है। थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 108/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रार्थी द्वारा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा लंबे समय से अनुचित व्यवहार और दैहिक शोषण किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान प्रार्थी और पीडि़ता के कथन विस्तार से दर्ज किये गये साथ ही मामले से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य साक्ष्य संकलित किये गये। विवेचना में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मो. आयान उम्र 23 वर्ष निवासी मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ की संलिप्तता पाये जाने पर पुलिस द्वारा उसकी तलाश की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को उसके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है और पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, उपनिरीक्षक जया लक्ष्मी, प्रधान आरक्षक सुनील रजक, महिला आरक्षक उषा राजवाड़े, आरक्षक परमीत की सराहनीय भूमिका रही।
Wednesday, May 20
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

