एमसीबी/जनकपुर। भरतपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका खुशबू राय को विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान सह शैक्षणिक संप्रवाह 2025 -26 से सम्मानित किया गया। खुशबू राय को यह सम्मान उन्हें भरतपुर ब्लाक में संचालित शासकीय विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण कार्य करने एवं छात्रों को शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करवाने तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य में योगदान के लिए दिया गया है। खुशबू राय द्वारा कक्षा शिक्षण को आकर्षक बनाने के लिए किए गए नवाचार से वर्तमान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रभावी साबित हो रहे हैं। यह सम्मानित राष्ट्रीय कार्यक्रम नवाचारी गतिविधियों के समूह द्वारा रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रोफेसर जेएन पांडे उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें राज्य के 160 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों व छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को अपना नवाचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। खुशबू राय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की खुशबू राय ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूली बच्चों को देते हुए कही कि बच्चों का उनके साथ लगाव, समर्पण से ही संभव हो पाया है।
What's Hot
Saturday, June 13
शिक्षिका खुशबू राय हुई शिक्षक रत्न से सम्मानित
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

