कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर के आंगन में खड़ी एक ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की ऊंची लपटों को देख इलाके में हडक़ंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी वह लोचन सोनी नामक व्यक्ति का है, जो घर के पास ही साइकिल दुकान चलाते हैं और ऑटो भी संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैली और आंगन में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य कमरों के भीतर थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआत में आग का पता नहीं चला। जैसे ही आग की लपटें बढ़ीं और धुआं फैलना शुरू हुआ, घर के लोग तुरंत बाहर की ओर भागे और अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा घनी बस्ती होने के कारण आसपास के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
हालांकि, इस अग्निकांड में पीडि़त लोचन सोनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
What's Hot
Friday, June 12
शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, ऑटो व दोपहिया स्वाहा
Previous Articleलंबित ट्रेनें कोरबा को देने के मूड में नहीं रेलवे
Next Article अवैध प्लॉटिंग और लापरवाही पर उठे सवाल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

