कोरबा। जिले के हाईवे 130 पर ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर के साथ करने वाले वाहनों के मामले में जांच पड़ताल की। अलग-अलग कर्म से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है।
कोरबा जिला पुलिस की मांग पर प्रदेश मुख्यालय से पिछले वर्ष ट्रैफिक पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है जिसमें कई प्रकार के आधुनिक उपकरण दिए गए हैं। वाहनों की गति सीमा के साथ-साथ अनेक मामलों में जांच पड़ताल करने की व्यवस्था में दी गई है। जीपीएस के साथ स्पीड राडार इसे विशेष बनाती है। हाई फ्रीक्वेंसी फ्रंट कैमरा का प्रयोग इस मामले में उपयोगी साबित हो रहा है कि काफी दूर से तेज रफ्तार से आने वाली गाडिय़ों की स्पीड को एनालाइज करने का काम बड़ी आसानी से हो रहा है और इस आधार पर संबंधित चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने में मदद मिल रही है। कोरबा में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर और ट्रैफिक पुलिस की टीम इंटरसेप्टर के जरिए अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर अपने काम को अंजाम दे रही है। बताया गया कि यह सुविधा प्राप्त होने के बाद से लगातार कार्रवाई करने में आसानी हुई है और लापरवाही बरतने वालों को सबक भी मिला है कि हाईवे पर मनमानी करने की छूट नहीं है और फिर एक्शन क रूप में इसकी बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। पुलिस ने कहा कि सडक़ हादसों की रोकथाम करने के लिए हर स्तर पर जागरूकता अभियान हमारी व्यवस्था का सतत हिस्सा है और इसके लिए काम हो रहा है। वाहन चालकों को जिम्मेदार बनाने के लिए कोशिश हमेशा जारी रहेगी।
Wednesday, May 20
हाईवे पर लगाया इंटरसेप्टर को, की गई वाहनों की जांच
Previous Articleजेएसडब्ल्यू में क्लोरीन लीकेज की खबर से हडक़ंप
Next Article राइस मिल और निस्तारी पानी से अहिरन पर संकट
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

