अंबेडकरनगर। रविवार की रात अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बेकाबू कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया।
पहले दो बाइकों की टक्कर हुई जिसमें दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। हादसे को देख पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद करने की कोशिश की।
इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है।

